सेंसेक्स में 630 और निफ्टी में 177 अंकों की बढ़त, लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 165 लाख करोड़ रुपए के पार
मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स 630.82 अंक ऊपर 42,523.88 पर और निफ्टी 177.15 अंक ऊपर 12,440.70 पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की तेजी बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयर लीड कर रहे हैं।
निफ्टी में डिविज लैब का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि सिप्ला और आईटीसी के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 42,273 पर और निफ्टी 12,399 के रिकॉर्ड स्तर पर खुले।
शुक्रवार को बाजार का हाल
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41,893.06 पर और निफ्टी 143.25 अंक ऊपर 12,263.55 पर बंद हुआ था। बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 485 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बैंकिंग इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि ऑटो इंडेक्स में मारुति और बॉश लिमिटेड के शेयर 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24% की गिरावट के साथ 66.78 अंक नीचे 28,323.40 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.03% की गिरावट के साथ 3,509.44 पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 0.11% बढ़त के साथ 13.28 अंक ऊपर 12,091.30 पर बंद हुआ था।
यूरोपियन मार्केट में भी शुक्रवार को हल्की बिकवाली देखने को मिली। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.46% नीचे 4,960.80 पर और जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.70% की गिरावट के साथ 12,480 पर बंद हुआ था। जबकि, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 5,910.02 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 511.77 अंकों की बढ़त के साथ 24,837 पर ट्रेड कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग हेंगसेंग इंडेक्स 349 अंक ऊपर 26,062 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1.90% की बढ़त के साथ कारोबार 3,375.21 पर कारोबार कर रहा है।

09:25 AM सेंसेक्स 630.82 अंक ऊपर 42,523.88 पर और निफ्टी 177.15 अंक ऊपर 12,440.70 पर कारोबार कर रहे हैं।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ue91rD
No comments: