Amazon Ad

Advertisement

test

सेंसेक्स में 523 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी, एम कैप में भी 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 523.69 अंक ऊपर 41,139.83 पर और 150.65 अंक ऊपर 12,059.15 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी को बैंकिंग और आईटी शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 394 और निफ्टी आईटी इंडेक्स में 398 अंकों की बढ़त है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर ट्रेड कर रहा है। यूपीएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 495.98 अंक ऊपर 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक ऊपर 12,062.40 पर खुला।

बाजार में शानदार बढ़त के कारण आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 159.48 लाख करोड़ रुपए से 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 161.36 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक ऊपर 40,616.14 पर और निफ्टी 95 अंक ऊपर 11,908.50 पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार की बढ़त को आईटी और फार्मा शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 368 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि मेटल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। कल इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। सन फार्मा और डिविज लैब के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि यूपीएल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34% की बढ़त के साथ 367.63 अंक ऊपर 27,847.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 4.41% बढ़त के साथ 497.11 अंक ऊपर 11,777.00 पर बंद हुआ था।वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.20% की बढ़त के साथ 74.28 पॉइंट ऊपर 3,443.44 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.67% ऊपर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.44% की बढ़त के साथ 4,922.85 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.95% ऊपर 12,324.20 पर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 332.27 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 641.81 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.88% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:36 AM सेंसेक्स 490.50 अंक ऊपर 41,106.64 पर और 140.20 अंक ऊपर 12,048.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में टाटा स्टील, एनएमडीसी, हिंडाल्को के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:28 AM निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3% की बढ़त है। इंडेक्स में एसबीआई का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों तेजी और तीन के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में एसबीआई का शेयर 5% से अधिक ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 495.98 अंक ऊपर 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक ऊपर 12,062.40 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 5 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I4NuPs
सेंसेक्स में 523 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी, एम कैप में भी 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़ा सेंसेक्स में 523 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी, एम कैप में भी 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़ा Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 20:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.