Amazon Ad

Advertisement

test

2500 साल पुराने 100 ताबूत मिले, इनमें से कई अभी भी सुरक्षित

पिरामिडों के देश मिस्र में करीब 2500 साल पुराने 100 ताबूत मिले हैं। लकड़ी के बने इन ताबूतों को बहुत खूबसूरत तरीके से विभिन्न रंगों से चित्र बनाकर सजाया गया है। इन ताबूतों को देखकर पुरातत्वविद आश्चर्यचकित हैं, क्योंकि कई ताबूतों के अंदर रखी ममी बेहद सुरक्षित अवस्था में मिली हैं।

पुरात्वविदों ने बताया कि इन 100 ताबूतों में से कई को करीब 2500 साल पहले सक्कारा में दफनाया गया था, जो उस समय एक विशाल कब्रिस्तान का काम करता था।

ममी को कपड़ों से लपेटा गया था

यह कब्रिस्तान राजधानी काहिरा से 30 किमी दूर स्थित है। इन ताबूतों की कई पुरातत्वविदों ने प्रशंसा की है। उनका कहना है कि 2500 साल बीत जाने के बाद भी ताबूतों के अंदर रखे ममी अभी भी सुरक्षित हैं। शनिवार को अधिकारियों ने जनता के सामने इन 2500 साल पुराने ताबूतों को खोला था। इनके अंदर रखी ममी को परंपरागत तरीके से कपड़ों से लपेटा गया था। मिस्र के पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि शुरू में दफनाने के तीन गड्ढे मिले थे जिसमें से 13 ताबूत निकाले गए थे।

इसके बाद 14 ताबूत और मिले थे। अभी हाल ही में 100 ताबूत और मिले हैं। इसके अलावा 40 मूर्तियां मिली हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, ये ताबूत प्राचीन मिस्र के प्टोलेमैक काल के शीर्ष अधिकारियों के हैं। उन्होंने कहा कि इन ताबूतों को तीन स्थानों से करीब 40 फुट की गहराई से निकाला गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये फोटो ताबूत से निकले ममी की है। हजारों साल बाद आज भी ये बेहद सुरक्षित है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H6R7UU
2500 साल पुराने 100 ताबूत मिले, इनमें से कई अभी भी सुरक्षित 2500 साल पुराने 100 ताबूत मिले, इनमें से कई अभी भी सुरक्षित Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 17:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.