Amazon Ad

Advertisement

test

सेंसेक्स में 240 और निफ्टी में 56 अंकों की गिरावट, राहत पैकेज पर वित्त मंत्री 12:30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। इस पर आज दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसका असर गुरुवार को बाजार पर खासकर बैंकिंग सेक्टर पर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स 240.84 अंक नीचे 43,352.83 पर और निफ्टी 56.40 अंक नीचे 12,692.75 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयर लीड कर रहा है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी कंपनी कोल इंडिया का शेयर 3% से ज्यादा की नीचे कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की गिरावट है। एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि हिंडाल्को का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की बढ़त है। सुबह सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला था।

आज एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 110 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 26,175.70 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी गिरावट के साथ 3,335.20 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कल लगातार 8वें दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 316.02 अंक ऊपर 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंक ऊपर 12,749.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर (इंट्राडे) भी है। बुधवार को बाजार की बढ़त को फार्मा और मेटल शेयरों ने लीड किया था। कल हिंडाल्को का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ था। जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77% की बढ़त के साथ 27.13 पॉइंट ऊपर 3,572.66 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.31% की बढ़त के साथ 268.64 अंक ऊपर 11,892.90 पर बंद हुआ था। जबकि, डाउ जोंस इंडेक्स 23.29 अंकों की गिरावट के साथ 29,397.60 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.35% ऊपर 6,382.10 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.48% की बढ़त के साथ 5,445.21 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.40% ऊपर 13,216.20 पर बंद हुआ था।

09:53 AM सेंसेक्स 240.84 अंक नीचे 43,352.83 पर और निफ्टी 56.40 अंक नीचे 12,692.75 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 245 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में एंफेसिस का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के सात कारोबार कर रहा है।

सोर्स -एनएसई

09:29 AM बीएसई बैंकिंग इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 17 कंपनियों के शेयर तेजी और 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Iv6yGG
सेंसेक्स में 240 और निफ्टी में 56 अंकों की गिरावट, राहत पैकेज पर वित्त मंत्री 12:30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस सेंसेक्स में 240 और निफ्टी में 56 अंकों की गिरावट, राहत पैकेज पर वित्त मंत्री 12:30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 20:31 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.