Amazon Ad

Advertisement

test

रूस-जर्मनी में 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, ब्रिटेन में 2 लाख करोड़ रु. का टेस्ट एंड ट्रेस प्रोग्राम फेल

दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ से ज्यादा मामले हो चुके हैं। रूस और जर्मनी में महामारी से 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें हुई हैं। रूस में जर्मनी में एक दिन में 410 तो रूस में 507 मौतें दर्ज हुई हैं। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने क्रिसमस के मद्देनजर पाबंदियां लगाने के लिए 16 स्टेट के नेताओं से बात की है।

उधर, ब्रिटेन में 22 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपए) का टेस्ट एंड ट्रेस प्रोग्राम फेल होने की कगार पर है। इसमें सरकार के नुमाइंदों को 1 लाख 10 हजार लोगों तक पहुंचना था। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, 10 में से 4 लोगों ने सेल्फ आइसोलेशन से इनकार किया। ब्रिटेन में महामारी की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। गार्जियन के मुताबिक, टेस्ट एंड ट्रेस प्रोग्राम ब्रिटेन के महज 58% संक्रमितों तक ही पहुंच सका।

दुनिया में कोरोना से अब तक 14 लाख 16 हजार 116 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात ये है कि 4 करोड़ 16 लाख 22 हजार 733 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

अमेरिका: लोगों से घर में रहने की अपील
अमेरिका में कल (26 नवंबर) थैंक्सगिविंग डे मनाया जाएगा। अफसरों ने लोगों को ट्रैवल करने के बजाय घर में रहने की अपील की है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक मैप बनाया है, जिससे पता चलेगा कि किस इलाके में लोग बाहर हैं और कहां घर के अंदर। एक अन्य सर्वे के मुताबिक, कल 27% अमेरिकियों को बाहर जाकर डिनर करने का प्लान है।

यूरोप के प्रमुख देशों की स्थिति
फ्रांस: सरकार ने सख्त लॉकडाउन में सीमित छूट देने का ऐलान किया है।
इटली: स्थिति गंभीर है। मंगलवार को 853 लोगों की मौत हो गई। यह मार्च अंत के बाद एक दिन में महामारी से मारे गए सबसे ज्यादा लोगों का आंकड़ा है।
स्पेन: क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस के मार्सेल में लोगों की चैकिंग करती पुलिस। फ्रांस में सरकार इस वीकेंड से कुछ ढील देने पर विचार कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/361DYpJ
रूस-जर्मनी में 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, ब्रिटेन में 2 लाख करोड़ रु. का टेस्ट एंड ट्रेस प्रोग्राम फेल रूस-जर्मनी में 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, ब्रिटेन में 2 लाख करोड़ रु. का टेस्ट एंड ट्रेस प्रोग्राम फेल Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 02:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.