Amazon Ad

Advertisement

test

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कपल बने स्कॉट और अगस्टीना, तीन साल पहले मई 2017 में दोनाें की मुलाकात हुई

अमेरिका के स्कॉट मैर्मन और अर्जेंटीना की अगस्टीना मॉन्टफियोरी दुनिया के पहले ऐसे कपल बन गए हैं, जिन्होंने जूम एप के जरिए कानूनी रूप से शादी की है। कोरोना संक्रमण के चलते बीते 10 महीने से दोनों ही दो अलग-अलग देशों में रह रहे थे।

मई 2017 में पहली बार एक-दूसरे से मिलने के बाद स्कॉट इसी साल मार्च में अगस्टीना से मिलने 6000 किमी दूर अर्जेंटीना जाना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन और संक्रमण फैलने के कारण सीमाएं सील होने के कारण वे ऐसा न कर सके। आखिरकार उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम के जरिए बीते हफ्ते शादी कर ली। बीते बुधवार दोनों ने उताह स्टेट काउंटी से ऑनलाइन मैरिज लाइसेंस हासिल किया था। उताह के जज और नजदीकी रिश्तेदारों के सामने उन्होंने शादी कर ली।

स्कॉट के मुताबिक, अर्जेंटीना के लिए उनकी फ्लाइट 22 मार्च की थी, लेकिन 14 मार्च को ही कोरोना के चलते दोनों देशों की सीमाएं बंद कर दी गईं। इसके बाद तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वे न तो शादीशुदा थे और न ही रिश्तेदार। इसके बाद दोनों ने ऑनलाइन मैरिज लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मई 2017 में पहली बार एक-दूसरे से मिलने के बाद स्कॉट इसी साल मार्च में अगस्टीना से मिलने 6000 किमी दूर अर्जेंटीना जाना चाहते थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34NxFpk
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कपल बने स्कॉट और अगस्टीना, तीन साल पहले मई 2017 में दोनाें की मुलाकात हुई ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कपल बने स्कॉट और अगस्टीना, तीन साल पहले मई 2017 में दोनाें की मुलाकात हुई Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 18:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.