डॉमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसे फास्ट फूड चेन चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (JFL)ने सितंबर तिमाही में 105 स्टोर्स को बंद कर दिया। इससे पहले कंपनी ने जून तिमाही में भी 100 स्टोर बंद किए थे। वहीं, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 77 करोड़ रुपए हो गया।
डॉमिनोज पिज्जा के 10 नए स्टोर
स्टोर्स बंद होने के बाद देश में जुबिलेंट फूड के स्टोर अब घटकर 1,264 हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने डॉमिनोज पिज्जा के 10 नए स्टोर भी शुरू किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसने नए शहरों में भी इंट्री ली है। लेकिन अब कंपनी के ऑपरेशन का दायरा देश के 281 शहरों तक ही रह गया।
कंपनी ने यह भी बताया कि उसने दूसरी तिमाही में डंकिन डोनट्स के पांच रेस्तरांं को बंद किए, जबकि एक नए स्टोर की शुरुआत की। इससे कंपनी के स्टोर्स की संख्या 30 से कम होकर 26 रह गई है। कंपनी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण रेस्तरां संचालन प्रभावित हुआ। इससे बिक्री के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिला।
दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़ा
जुबिलेंट फूड को दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 73.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 76.9 करोड़ रुपए रहा। इसी दौरान कंपनी की आय 998.05 करोड़ रुपए से 18.2% घटकर 816.33 करोड़ रुपए रही। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 214.6 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 235 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, दूसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 26.6% रहा, जो पिछले साल 23.8% रहा था।
जुबिलेंट फूड का भारत के बाहर श्रीलंका में 22 स्टोर्स और बांग्लादेश में 4 स्टोर्स को संचालित करता है। कंपनी ने बताया कि इन देशों में दूसरी तिमाही के दौरान स्टोर्स का संचालन लगातार जारी रहा। इसके अलावा ओवरऑल सिस्टम रिकवरी भी बेहतर रही। कंपनी ने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर से डिलिवरी सेल 99% और मोबाइल ऑर्डर सेल 98% बढ़ी है। सितंबर तिमाही में 4.38 करोड़ मोबाइल ऑर्डरिंग एप डाउनलोड किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ltL8sa
No comments: