Amazon Ad

Advertisement

test

सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, बैंकिंग शेयरों में भी तेजी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6% ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी है। बीएसई सेंसेक्स 100.09 अंक ऊपर 39,714.16 पर और निफ्टी 11.60 अंक ऊपर 11,654.00 पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की बढ़त को बैंकिंग और ऑटो शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 374 अंकों की तेजी है। जबकि मेटल और आईटी इंडेक्स में गिरावट है।

निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक के शेयर में भी 3% से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एचसीएल टेक का शेयर भी 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को बाजार का हाल

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 135.78 अंक नीचे 39,614.07 पर और निफ्टी 28.40 अंक नीचे 11,642.40 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 191अंक नीचे बंद हुआ था। ऑटो इंडेक्स में भी 1.13% की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि आईटी और मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी में भारती एयरटेल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर भी 3% नीचे बंद हुआ था। जबकि, अदानी पोर्ट का शेयर 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।​​​​​​​
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.59% की गिरावट के साथ 157.51 अंक नीचे 26,501.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 2.62% गिरावट के साथ 297.80 अंक नीचे 11,053.00 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.21% की गिरावट के साथ 40.15 पॉइंट नीचे 3,269.96 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर यूरोपियन मार्केट में शुक्रवार को ज्यादातर इंडेक्स फ्लैट ही बंद हुए थे। इसमें ब्रिटेन का FTSE हल्की गिरावट के साथ 5,577.27 अंक पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.36% नीचे बंद हुआ था। सोमवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 309.37 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 162.78 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 3,222.91 पर कारोबार कर रहा है।

09:17 AM बीएसई सेंसेक्स 134.12 अंक ऊपर 39,748.19 पर और निफ्टी 39.95 अंक ऊपर 11,682.35 पर कारोबार कर रहे हैं। ​​​​​​​

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LjUHK
सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, बैंकिंग शेयरों में भी तेजी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6% ऊपर सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, बैंकिंग शेयरों में भी तेजी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 6% ऊपर Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 20:31 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.