Amazon Ad

Advertisement

test

टॉप सीड ज्वेरेव ने एक हफ्ते के भीतर अपना दूसरा टाइटल जीता

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एक हफ्ते के भीतर दूसरा टाइटल जीत लिया। टॉप सीड ज्वेरेव ने कोलोन चैंपियनशिप में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-2, 6-1 से हराया। वर्ल्ड नंबर-7 ज्वेरेव ने सिर्फ एक घंटे 11 मिनट में खिताबी मुकाबला जीत लिया। यह उनके करिअर का 13वां एटीपी टाइटल है। ज्वेरेव ने पिछले हफ्ते कोलोन ओपन का खिताब भी जीता था। वहीं, एंटवर्प में यूरोपियन ओपन में फ्रांस के यूगो हंबर्ट चैंपियन बने। हंबर्ट ने एलेक्स डि मिनॉर को 6-1, 7-6 से मात दी।

ओस्त्रावा में सबालेंका ने डबल टाइटल जीता

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ओस्त्रावा ओपन में सिंगल्स और डबल्स दोनों में चैंपियन बनीं। तीसरी सीड सबालेंका ने अपने ही देश की विक्टोरिया अजारेंका को 6-2, 6-2 से हराया। वहीं, डबल्स में जर्मनी की एलाइज मर्टेंस के साथ कनाडा की गेब्रिएला डाब्रोस्की और ब्राजील की लुइसा स्टीफानी को हराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Top seed Zverev won his second title within a week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G578dC
टॉप सीड ज्वेरेव ने एक हफ्ते के भीतर अपना दूसरा टाइटल जीता टॉप सीड ज्वेरेव ने एक हफ्ते के भीतर अपना दूसरा टाइटल जीता Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 19:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.