Amazon Ad

Advertisement

test

ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, अमेरिका ने अक्टूबर तक वैक्सीन लाने की तैयारी की; दुनिया में अब तक 2.64 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 64 लाख 58 हजार 155 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 86 लाख 51 हजार 057 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 72 हजार 507 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा अब 40 लाख से ज्यादा हो चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी इसकी पुष्टि की है। दूसरी तरफ, अमेरिका ने अक्टूबर में वैक्सीन लाने की तैयारी की है। इसके लिए राज्यों को प्लान तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं।

ब्राजील: हर दिन बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा
ब्राजील अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित देश है। यहां मरीजों का आंकड़ा गुरुवार रात 40 लाख के पार हो गया। 24 घंटे के दौरान यहां कुल 43 हजार 773 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 834 लोगों की मौत भी हो गई। सरकार ने कहा है कि हेल्थ मिनिस्ट्री संक्रमण रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपने बयान में माना कि स्लम एरिया में किए गए उपाय बहुत कारगर साबित नहीं हुए हैं। इनकी वजह से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

फ्रांस: यहां संक्रमण का दूसरा दौर
फ्रांस यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा दूसरी लहर से परेशान है। यहां गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों ने कहा- हमारा फोकस अब उन क्लस्टर्स पर है, जहां पहले और दूसरे दौर में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इन इलाकों की पहचान की जा रही है। सरकार इन इलाकों में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगा सकती है। हालांकि, फ्रांस में कई जगह लोग सरकार के प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन से संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिली।

पैटिन्सन पॉजिटिव
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके पहले द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन पॉजिटिव हुए थे। कल उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी। रॉबर्ट के पॉजिटिव होने की वजह से फिलहाल, बैटमैन का प्रोडक्शन रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता को काफी थकान और शरीर में दर्द महसूस हो रहा था। इसके बाद उनका टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट गुरुवार रात पॉजिटिव आई।

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके मैनेजर के मुताबिक, फिलहाल रॉबर्ट की सेहत ठीक है। (फाइल)

अमेरिका : वैक्सीन की तैयारी
अमेरिकी नागरिकों के लिए खुशखबरी है। यहां हेल्थ मिनिस्ट्री ने अक्टूबर में वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। संघीय अधिकारियों की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें राज्यों से कहा गया है कि वे अपने यहां वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर लें। आदेश के मुताबिक, सबसे पहले वैक्सीन उन लोगों को लगाया जाएगा जिनको कोरोना संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है। इसके बाद यह दूसरे लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्रुकलिन के एक अस्पताल के बाहर मौजूद हेल्थ वर्कर्स। अमेरिका ने अक्टूबर में वैक्सीन लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्यों को आदेश भी जारी किए गए हैं। (फाइल)

मैक्सिको : सबसे ज्यादा हेल्थ वर्करों की मौत
मैक्सिको में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू कर दिया है। इसमें भी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा चेक प्वॉइंट बनाए गए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट ने मैक्सिको की चिंता बढ़ा दी। इसमें कहा गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा हेल्थ वर्कर्स की मौत मैक्सिको में हुई। इसके मुताबिक अब तक 1320 हेल्थ वर्कर्स संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में 1077 और ब्रिटेन में 649 हेल्थ वर्कर्स की मौत हो चुकी है।

मैक्सिको के एक हॉस्पिटल में मरीज की जांच करती हेल्थ वर्कर। मैक्सिको में अब तक सबसे ज्यादा हेल्थ वर्कर्स की मौत संक्रमण की वजह से हुई है। (फाइल)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के साओ पाउलो में एक अस्पताल के बाहर मौजूद हेल्थ वर्कर। ब्राजील में संक्रमितों की संख्या गुरुवार रात 40 लाख से ज्यादा हो गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने माना है कि स्लम एरिया में संक्रमण पर काबू पाने में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z7nusp
ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, अमेरिका ने अक्टूबर तक वैक्सीन लाने की तैयारी की; दुनिया में अब तक 2.64 करोड़ केस ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, अमेरिका ने अक्टूबर तक वैक्सीन लाने की तैयारी की; दुनिया में अब तक 2.64 करोड़ केस Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 19:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.