Amazon Ad

Advertisement

test

बीएसई सेंसेक्स 40 हजार के स्तर करीब और निफ्टी 11,700 के पार, बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार रैली

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 40 हजार के स्तर के करीब और निफ्टी-50 ने भी 11,750 का आंकड़ा पार किया। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 253 अंक ऊपर और निफ्टी 96 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल बीएसई दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान 466.11 अंक ऊपर और निफ्टी 126.8 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। शुक्रवार को कारोबार के अंत में बीएसई 353.84 अंक ऊपर 39,467.31 पर और निफ्टी 96.00 पॉइंट ऊपर 11,655.25 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 161.60 अंक ऊपर 28,653.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.58 फीसदी भी बढ़त के साथ 69.69 अंक ऊपर 11,995.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 23.46 पॉइंट ऊपर 3,508.01 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,19,169 हो गई है। इनमें 7,81,030 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 27,72,928 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 64,617 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,384,547 हो चुकी है। इनमें 850,591 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187,224 हो चुकी है।

09:41 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर में से 21 में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:33 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 28 में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स 430 अकं ऊपर 39,897.31 पर और निफ्टी 138 अंक ऊपर 11,785.60 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EyaTrn
बीएसई सेंसेक्स 40 हजार के स्तर करीब और निफ्टी 11,700 के पार, बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार रैली बीएसई सेंसेक्स 40 हजार के स्तर करीब और निफ्टी 11,700 के पार, बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार रैली Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 21:31 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.