Amazon Ad

Advertisement

test

लगातार बढ़ रही डीजल की कीमत, दिल्ली में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.52 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

आज तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में डीजल आज 17 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि आज भी पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। वह 80.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


लगातार बढ़ रहीं डीजल की कीमत
कल भी डीजल17 पैसे महंगा हुआ था जबकि, परसों कीमतों में कोई तब्दीली नहीं हुई थी। लेकिन, 3 दिन पहले डीजल 13 पैसे महंगा किया गया था। इसके पहले सोमवार को डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ी थी। रविवार को भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 19 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसकी कीमत में आखिरी बार 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपएलीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 80.43 81.52
मुंबई 87.19 79.71
चेन्नई 83.63 78.50
कोलकाता 82.10 76.67
इंदौर 88.18 80.98
भोपाल 88.08

80.89

रोजानासुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेटऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस हफ्ते डीजल की कीमत में 5 बार बढ़ोतरी हुई है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32u7mDP
लगातार बढ़ रही डीजल की कीमत, दिल्ली में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.52 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा लगातार बढ़ रही डीजल की कीमत, दिल्ली में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.52 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 20:31 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.