Amazon Ad

Advertisement

test

600 रुपए पर लिस्ट हो सकता है आरआईएल राइट्स इश्यू का शेयर, एक साल में बेहतर लाभ की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज का राइट्स इश्यू 600 रुपए रुपए पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है। यह शेयर आज यानी सोमवार को लिस्ट होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार और शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था।इसके राइट्स इश्यू का भाव 1,257 रुपए तय किया गया था।

राइट्स इश्यू में निवेशकों को चार बार में देना है पैसा

जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज और राइट्स इश्यू की कीमत में 228 रुपए या 23 प्रतिशत का अंतर है। इसलिए संभव है कि यह 600 रुपए पर लिस्ट हो। पहले चरण में राइट्स इश्यू का 314.50 रुपए तथा 288 रुपए के अंतर को जोड़ दें तो यह 603 रुपए होता है। राइट्स इश्यू में निवेशकों को चार बार में पैसा देना था। इसमें 314.50 रुपए मई 20121 में और 629 रुपए नवंबर 2021 में देना है।अंतिम भुगतान 1,546 रुपए का करना होगा। इसमें 603 और 943.50 रुपए का अनुपात होगा। बाकी 288 भी इसी पर लागू होगा।

24 महीने में 200 अरब डॉलर हो सकता है वैल्यूएशन

अब इसे ऐसे समझ सकते हैं। 943.50 रुपए पर 10 प्रतिशत का ब्याज लगेगा। यह फंड की लागत होगी। इसमें 314.50 रुपए मई 2021 में देना होगा और 629 रुपए नवंबर 2021 में देना होगा। यह 126 रुपए होगा। रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म आरआईएल के हाई वैल्यूएशन के लिए काम कर रहाहै। यह अगले 24 महीनों में 200 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर लाने का लक्ष्य है। अभी इसका वैल्यूएशन 68 अरब डॉलर है। इसमें 5 या 6 व्यापार प्लेटफार्मों को शामिल करने की संभावना है। इसमें रिटेल, मीडिया मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ केयर, गेमिंग और पेमेंट शामिल हैं।

आरआईएल स्टॉक दे सकता है 25-30 प्रतिशत का रिटर्न

तेल से रासायनिक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सऊदी अरामको को हिस्सेदारी बेचकर चालू वित्त वर्ष की दूसरी या तीसरी तिमाही में 15 अरब डॉलर प्राप्त कर सकती है। इसी तरह रिलायंस रिटेल को जियोमार्ट बनाने के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स के तहत इंटीग्रेट किया जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि इन संभावनाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स और रिटेल का कारोबार अगले 2-3 वर्षों में तेल कारोबार से मिल रहे मौजूदा मुनाफे की बराबरी कर सकता है। या यह आगे भी जा सकता है। ऐसे में आरआईएल स्टॉक अगले 3-5 वर्षों में 25-30 प्रतिशत सीएजीआर की तुलना में आगे बढ़ेगा।

राइट्स इश्यू से मिल सकता है 60 प्रतिशत का रिटर्न

रिलायंस राइट्स का शेयर एक आकर्षक निवेश बना हुआ है। लिस्टेड प्राइस पर या 600 से नीचे निवेश करने पर इसमें 60 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिल सकता है। यह अगले 9 से 12 महीनों में 1000 रुपए तक जा सकता है। जबकि इसी अवधि में आरआईएल का शेयर 2,000 रुपए तक जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जियो प्लेटफॉर्म्स और रिटेल का कारोबार अगले 2-3 वर्षों में आरआईएल के तेल कारोबार से मिल रहे मौजूदा मुनाफे से ज्यादा हो सकता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37pcbi0
600 रुपए पर लिस्ट हो सकता है आरआईएल राइट्स इश्यू का शेयर, एक साल में बेहतर लाभ की उम्मीद 600 रुपए पर लिस्ट हो सकता है आरआईएल राइट्स इश्यू का शेयर, एक साल में बेहतर लाभ की उम्मीद Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 20:31 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.