Amazon Ad

Advertisement

test

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में, यहां 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई; दुनिया में अब तक 83.98 लोग संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 98 हजार 683 हो गया है। अब तक 44 लाख 14 हजार 700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, ब्राजील में एक दिन में 1269 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक 46,510 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका (1.19 लाख) के बाद यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,34,471 1,19,941 9,18,796
ब्राजील 9,60,309 46,665 5,03,507
रूस 5,53,301 7,478 3,04,342
भारत 3,67,264 12,262 1,94,438
ब्रिटेन 3,00,717 42,153 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,763 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,40,908 7,257 1,28,622
इटली 2,37,828 34,448 1,79,455
ईरान 1,95,051 9,185 1,54,812
जर्मनी 1,90,179 8,927 1,73,600

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

अमेरिका: 26 हजार से ज्यादा नए संक्रमित
अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, देश के कुछ राज्यों में केस बढ़े भी हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।

ब्रिटेन: 3 लाख से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

फ्रांस: 29,575 लोगों की मौत
फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो साओ पाउलो के एक अस्पताल की है, जहां कोरोना से संक्रमित एक मरीज आईसीयू में भर्ती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YbaSQT
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में, यहां 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई; दुनिया में अब तक 83.98 लोग संक्रमित अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में, यहां 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई; दुनिया में अब तक 83.98 लोग संक्रमित Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 19:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.