Amazon Ad

Advertisement

test

बीसीसीआई ने कहा- सौरव गांगुली के नाम को लेकर चल रहीं अटकलें खत्म, नहीं बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) अध्यक्ष बनने के कयास गलत साबित हुए। बीसीसीआई के अनुसार, गांगुली आईसीसी के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष शशांक मनोहर के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

मनोहर का कार्यकाल इसी माह खत्म होने वाला है। वे 2018 में दो साल के लिए दोबारा चुने गए थे। उन्होंने तीसरी बार आईसीसी अध्यक्ष बनने से मना कर दिया था।

ग्रीम स्मिथ ने किया था गांगुली का समर्थन
गांगुली के नाम की अटकलें खत्म होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले दिनों क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने आईसीसी के चेयरमैन के पद के लिए गांगुली के नाम का समर्थन किया था। उन्होंने गांगुली को आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए सबसे सही व्यक्ति बताया था।

स्मिथ ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को आधुनिक खेल और आने वाली चुनौतियों की अच्छी समझ है। उनके अध्यक्ष बनने से खेल को फायदा होगा। हालांकि स्मिथ की बात का समर्थन उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक फॉल ने नहीं किया था। जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने भी गांगुली का समर्थन किया था।

बंगाल क्रिकेट के अध्यक्ष रह चुके गांगुली
गौरतलब है कि 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने वाले गांगुली 2015 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद अक्टूबर 2019 में उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने से पहले वे आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार भी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने वाले सौरव गांगुली 2015 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद अक्टूबर 2019 में उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TXyNkz
बीसीसीआई ने कहा- सौरव गांगुली के नाम को लेकर चल रहीं अटकलें खत्म, नहीं बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष बीसीसीआई ने कहा- सौरव गांगुली के नाम को लेकर चल रहीं अटकलें खत्म, नहीं बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष Reviewed by GYM LOVER KATTA�� on 19:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.